बॉलीवुड के 'भिड़ू' जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्मों से लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह है। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। जैकी श्रॉफ को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि वह दिल के साफ हैं और बिंदास बोलते हैं। जैकी श्रॉफ इंटरव्यूज में अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपने एक फोटोशूट के बारे में सुनाया था। जैकी श्रॉफ ने बताया था एक बार उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की बिकिनी मांगनी पड़ी थी। जैकी श्रॉफ ने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिए। अब उनके बेटे टाइगर श्रॉफ लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ कई बार अपने बैकग्राउंड के बारे में बात कर चुके हैं। वह चॉल में रहते थे। करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने बताया था कि 1980  के एक मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनी गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर मांगना पड़ा था। जैकी श्रॉफ ने बताया था, मैं तीन बत्ती चॉल का गरीब था। मेरे पास स्वीमिंग ट्रंक नहीं था। मुझे एक फोटोशूट के लिए इसकी जरूरत थी। मुझे आयशा ने अपनी टू-पीस बिकिनी से अंडरवेयर मांगना पड़ा था। उस वक्त आयशा मेरी गर्लफ्रेंड थी। यह मुझे एकदम फिट हुआ था। मुझे इसमें कोई शरम नहीं बल्कि गर्व है।