रायपुर।  प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस और भाजपा के केंद्रीय नेताओं का अगस्त में ताबड़तोड चुनावी दौरा होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं।  शाह सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे।वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो सितंबर को प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं।

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे 26 अगस्त को महासमुंद में आ सकते हैं।वहीं, 19 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल का दौरा प्रस्तावित है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम महासमुंद में आयोजित होगा।कोशिश है कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता शामिल हों। इसके बाद जैसे-जैसे वरिष्ठ नेताओ का समय मिलेगा, उसके आधार पर कार्यक्रम तय होगा। दो सितंबर को राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।