झारखंड : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज (रविवार) सुबह झारखंड के रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मोहन भागवत का स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरएसएस चीफ मोहन भागवत वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वह लोहरदगा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उनका छत्तीसगढ़ में भी कार्यक्रम है। लोहरदगा में कार्यक्रम के समापन के बाद संघ प्रमुख जशपुर जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।