जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेशवासी दीपावली की खुशियां मना रहे है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम कर रही है।भाजपा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने भी अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। अपराधी प्रदेश में अपना समानांतर प्रशासन चला रहे हैं।बता दें कि जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेशवासी दीपावली की खुशियां मना रहे है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम कर रही है। प्रदेश में ऐसा लगता है कि प्रशासन ने भी अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था व अपराध के लिए गुंडे, अपराधियों, डकैतों व बलात्कारियों का प्रशासन से मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।