जयपुर । जयपुर शहरवासियों को व्यक्ति के विवाह प्रमाण पत्र, बच्चों के जनम प्रमताण पत्र और पूर्वजो के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बार बार नगर निगम दफ्तरो के चक्कर नहीं लगोन पडेगे बल्कि निगम प्रशासन खुद लोगों के घरो पर ही दोनो जरूरी प्रमाण पत्र भिजवायेगा। राज्य सरकार ने यह आदेश जारी कर निगम प्रशासन को निर्देशित किया है। शुरूआत जयपुर व जोधपुर शहरों में की गई है यहां पूरी तरह से सफल होने के बाद इसे अन्य नगर निगम नगर परिषद व नगर पालिकाओं में शुरू किया जायेगा। जन्म मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन भी घर के निकट के ई मित्र पर किया जा सकेगा। हालांकि प्रमाण पत्र निगम प्रशासन के रजिस्ट्रार ऑफिस से ही बनेगा लेकिन ई मित्र संचालकों को यह प्रमाण पत्र आवेदनकर्ता के घर तक पहुंचाना होगा खास बात यह है कि इसका शुल्क भी अधिकतम 30 रूपए ही रखा गया है जिसकी सूची भी ई मित्र संचालक को अपने केन्द्र पर सच्पा करनी होगी। ग्रेटर नगर निग म के जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार प्रदीप पारी ने बताया कि ई मित्र संचालकों के गडबडी किए जाने की संभावना को देखते हुए सरकार ने निगम को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है और ई मित्र संचालक की शिकायत मिलने पर उसका लाइसेंस भी रद्द किए जाने की कार्यवाही होगी। यह व्यवस्था लोगों को राहत दिए जाने के लिए सरकार ने शुरू की है ताकि लोगों को दफ्तरो के चक्कर नहीं लगाने पडे निगम अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।