बासुकीनाथ: जमशेदपुर निवासी गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या मामले में उसके रिश्तेदार बृजेश सिंह ने कहा कि अमरनाथ सिंह के प्रतिद्वंदी गणेश सिंह के गैंग ने हत्या की है। गणेश सिंह और अमरनाथ सिंह के बीच वर्ष 2016 से ही यह अदावत चल रही है।

ऐसे हुई गैंगवॉर की शुरुआत

पहली बार गणेश सिंह ने अमरनाथ के भाई शक्ति सिंह पर एनएच पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए अमरनाथ सिंह ने भी गणेश के भाई प्रशांत पर फायरिंग की थी। यहीं से दोनों के बीच गैंगवॉर की शुरुआत हुई थी। अमरनाथ सिंह परमजीत सिंह गिरोह से ताल्लुक रखता थास जबकि गणेश सिंह को शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह का समर्थन प्राप्त था।

घर का सामान लाने को पति से कहा तो खो बैठा आपा, मारपीटकर पत्नी को घर से किया बाहर; मामला दर्ज

निलंबित IAS छवि रंजन को नहीं मिली जमानत, 5 अगस्त तक करना होगा इंतजार

अमरनाथ सिंह जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था जो दोनों के बीच अदावत की एक बड़ी वजह थी। दोनों गैंग के बीच लंबे समय से टकराव चल रही है। गणेश सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

पहले अमरनाथ सिंह ने भी गणेश सिंह की हत्या की साजिश रची थी

पूर्व में अमरनाथ सिंह ने भी गणेश सिंह की हत्या साजिश रची थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। जमशेदपुर प्रशासन ने 11 जनवरी 2021 को अमरनाथ सिंह को एक वर्ष के लिए तड़ीपार किया था। वहीं अमरनाथ सिंह के भाई सत्येंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हत्या में बागबेड़ा का मोनू भी शामिल था।