बिहार । ज्ञान की भूमि बोधगया में इन दिनों दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आए हुए हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। इसी दौरान गया में एक चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने गायब चीनी महिला की तस्वीर जारी की है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया गया है।गया की वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि एक चीनी महिला के गायब होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि चीनी महिला पिछले दो सालों से बोधगया में रह रही थी।

गया के एसएसपी ने चीनी महिला का नाम मिस सॉन्ग सिऔल बताया है। लोगों से अपील की गई है कि गायब चीनी महिला कहीं भी दिखती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।जिले के एसएसपी ने बताया कि इस महिला के सभी गतिविधियों और आवासन स्थल के बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि बोधगया में कहीं कोई खतरे और असुरक्षा की बात नहीं है। सब कुछ सामान तरीके से चल रहा है।