अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर रेलवे द्वारा जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती)-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22663, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर रेलसेवा जो 08 जुलाई 23 से चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी। गाड़ी संख्या 19055, वलसाड-जोधपुर रेलसेवा जो 11 जुलाई 23 से वलसाड से प्रस्थान करेगी, लूनी स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.31 बजे आगमन व 07.33 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी।

सिकन्दराबाद-हिसार के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 22737, सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा जो 11 जुलाई 23 से सिकन्दराबाद से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.00 बजे आगमन और 08.15 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.40 बजे आगमन और 09.45 बजे प्रस्थान कर, नागौर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.22 बजे आगमन और 10.27 बजे प्रस्थान कर, नौखा स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.02 बजे आगमन और 11.04 बजे प्रस्थान कर, बीकानेर स्टेशन पर परिवतित समय 12.50 बजे आगमन और 13.15 बजे प्रस्थान करेगी।  

नान्देड़-श्रीगंगानगर के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 17623, नान्देड़-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 13 जुलाई 23 से नान्देड से प्रस्थान करेगी, पाली मारवाड़ स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.17 बजे आगमन और 07.22 बजे प्रस्थान कर, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.45 बजे आगमन और 09.00 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.32 बजे आगमन और 10.37 बजे प्रस्थान करेगी।

जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा जो 08 जुलाई 23 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, मारवाड़ जं. स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.30 बजे आगमन और 07.35 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 08.25 बजे आगमन और 08.27 बजे प्रस्थान कर, पिंडवाडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.06 बजे आगमन और 09.08 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.45 बजे आगमन और 09.55 बजे प्रस्थान कर, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.50 बजे आगमन और 10.52 बजे प्रस्थान करेगी।

कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 16312, कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 08 जुलाई 23 से कोचुवेली से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.35 बजे आगमन और 10.37 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.20 बजे आगमन और 11.30 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 12.39 बजे आगमन और 12.41 बजे प्रस्थान कर, मारवाड़ जं. स्टेषन पर 13.40 बजे आगमन और 13.45 बजे प्रस्थान करेगी।