राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सारे दावों केा फेल करार दिया है।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने अब महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि करौली में डिंपल के साथ हुई हैवानियत जैसी घटनाएं कितनी बार दोहरायी जाएंगी? कोटा के बूढ़ादीत में एक बेटी के साथ दरिंदगी और उसे आत्मदाह के लिए मजबूर करने की घटना बेहद दु:खद है।


भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि आधी रात को घर से अगवा करके बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के सारे दावे पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा कई मामलों में लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं।