पटना |  राजधानी समेत प्रदेश के अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर जिले के कई स्थानों पर  दोपहर तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाए रहने के साथ आंधी जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन जगहों को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि, शाम के बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की मानें तो बुधवार को पटना व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वातावरण में अस्थिरता, नमी युक्त पुरवा का प्रभाव व तापमान में आंशिक वृद्धि के साथ प्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ-रेखा गुजरने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।