जयपुर। जयपुर में एक महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया है। घटना जमवारमगढ़ की है। बुरी तरह झुलसी महिला की बुधवार सुबह मौत हो गई  है। जमवारमगढ़ के सर्किल ऑफिसर शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि 32 साल की अनिता की आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
  मरने से पहले पीड़िता ने आरोप लगाय कि 10 अगस्त को उसे पड़ोसियों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया था। यह पड़ोसी महिला के रिश्तेदार भी थे। अपनी शिकायत में महिला ने 10 आरोपियों के नाम लिए थे। जिनमें 3 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई थी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था।    
  उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, परिवार का आपस में पैसों को लेकर विवाद था। मई के महीने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता को छेड़खानी की धमकी भी मिली थी।