तेल लगाना बालों की विभिन्न समस्याओं जैसे बालों का समय से पहले सफेद होना, बालों का झड़ना, क्षतिग्रस्त बाल, बालों का पतला होना आदि से बचाता है  | ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है  | इससे बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद मिलती है  | बालों में तेल लगाने से स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है  | अपने बालों को नियमित रूप से तेल लगाने से बालों को पोषण देने में मदद मिलती है  | ये बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद करता है  | स्कैल्प के रूखेपन के कारण कई लोगों को डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है  | बालों के लिए तेल का इस्तेमाल आपके बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है  | ये डैंड्रफ होने से रोकता है  |

नारियल और मेथी का तेल

नारियल का तेल बालों को मॉइस्चराइज करता है  | मेथी बालों को झड़ने से रोकती है  | ये रूसी की समस्या को दूर करने में मदद करती है  | इस तेल को बनाने के लिए आपको 500 मिली नारियल तेल की जरूरत होगी  | 1/2 कप मेथी की जरूरत होगी  | इसे एक जार में नारियल का तेल और मेथी के दाने डालें  | इसे लगभग 1 हफ्ते तक धूप में रखें  | एक हफ्ते के बाद ये तेल तैयार हो जाएगा  | बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं  |

जैतून का तेल और लहसुन

लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं  | ये कीटाणुओं और बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं  | ये बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं  | जैतून के तेल के साथ लहसुन का इस्तेमाल आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है  | इसके लिए आपको 1/4 कप जैतून के तेल और 10 लहसुन की कलियों की जरूरत होगी  | लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें और पेस्ट बना लें  | एक बाउल में तेल और 1-2 चम्मच लहसुन का पेस्ट डालें  | इसे अच्छी तरह मिलाएं  | इस लहसुन और जैतून के तेल को अपने बालों में लगाएं  | 30-40 मिनट तक इसे लगा रहने दें  | इसके बाद बालों को धो लें  | बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें  |

आंवला और तिल का तेल

आंवला और तिल कई आवश्यक विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं  | ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है  | तिल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं  | आंवले में एंटिफंगल गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं  | इसके लिए आपको 3 आंवला, 2 चम्मच काले तिल के बीज और 1 कप नारियल के तेल की जरूरत होगी  | एक बाउल में तेल और तिल डालें  | इसे रात भर के लिए रख दें  | अगली सुबह आंवला को कद्दूकस कर लें  | एक पैन में तेल और कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें  | मिश्रण को कुछ मिनट तक पकाएं और फिर छान लें  | सप्ताह में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं  |