फेशियल आपकी त्वचा के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है |  फेशियल त्वचा की देखभाल का एक बेहतरीन तरीका है |  हनी  फेशियल को आप घर पर भी कर सकते हैं |  इसके लिए आपको कई अन्य प्राकृतिक सामग्री की भी जरूरत होगी |  साथ ही आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे |

क्लींजर के रूप  :  शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हुमेक्टैंट गुण होते हैं |  ये आपकी त्वचा पर जमी गंदगी को दूर करने में मदद करता है |  ये मुंहासे और त्वचा की जलन को रोकता है |  इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी होते हैं |  इसके लिए  चेहरे और गर्दन पर शहद लगाएं |  इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें |  इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें |

 हनी फेशियल टोनर : ये आपकी त्वचा के खुले छिद्रों को बंद करने और त्वचा साफ करने में मदद करता है |  आप सिर्फ दो सामग्रियों का इस्तेमाल करके ये फेस टोनर बना सकते हैं |  इसके लिए आपको खीरा और शहद की जरूरत होगी |  खीरे को छीलकर काट लें और प्यूरी बना लें |  खीरे के रस के लिए प्यूरी को छान लें |  खीरे के रस में शहद मिलाएं |  मिश्रण को एक बोतल में डालें और इसे अच्छे से अच्छे से मिलाएं |  कॉटन पैड की मदद से इस फेशियल टोनर को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं |

हनी फेस स्क्रब : शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण इसे त्वचा के लिए बेहतरीन एक्सफोलिएटर बनाते हैं |  ये आपकी त्वचा के छिद्रों को गहराई से साफ करने में मदद करता है और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं से बचाता है |  इसके लिए एक कटोरी में शहद और पिसी चीनी डालें |  इसे अच्छी तरह मिलाएं |  अपने चेहरे को गीला करें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं |  अपने चेहरे और गर्दन की धीरे से मसाज करें |  इसे 5-10 मिनट के लिए लगा रहने दें |  इसके बाद सादे पानी से धो लें |

हनी फेस पैक : आधा केला लें और इसे स्लाइस में काट लें |  कांटे की मदद से केले को काट लें |  इसमें 1 टेबल स्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें |  इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं |  इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें |  इसके बाद चेहरे को धो लें |