कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबॉल पेले की हालत में सुधार नहीं है। वह साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती है। पेले ने क्रिसमस का त्योहार यहीं सेलिब्रेट किया है। पेले के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है जिससे उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है। अस्पताल के मुताबिक, 82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं। 

महान फुटबॉलर पेले के लिए उनके विरोधी भी प्रार्थना कर रहे हैं। ब्राजील के महान फुटबॉलरों में शुमार और पेले के कभी विरोधी रहे रोमारियो ने पेले को क्रिसमस पर एक संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने उनके स्वस्थ्य होने की कामना की है। रोमारियो ने संदेश में कहा है कि पूरी दुनिया आपकी ओर देख रही है और आपके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रही है। पेले की बेटी केली नेसीमेंटो ने रोमारियो का यह संदेश अपने पिता को दिखाया।

698 मैचों में 542 गोल करने वाले रोमारियो ने संदेश में कहा कि किंग, जल्द स्वस्थ्य हो जाएं, मुझे पूरा विश्वास है, पूरी दुनिया आपकी ओर देख रही है और आपके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही है। जल्द स्वस्थ्य हो, मैं आपके दिल को चूमता हूं।

1994 के विश्व कप में ब्राजील को पांच गोल कर विश्व विजयी बनाने वाले रोमारियो ने 2007 में पेले की आलोचना की थी। उन्होंने पेले पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह एक ऐसे कवि हैं जो बोलता नहीं है। पेले ने भी रोमारियो के इस कथन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। तब से दोनों एक दूसरे से कभी आंख मिलाकर नहीं देखते थे। उन्हीं रोमारियो ने अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में दाखिल पेले के स्वस्थ्य होने की कामना की है।