तेज रफ्तार कार ने ली जान: कोंडागांव जा रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा
रायपुर से कोंडागांव जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोंडागांव मे रहकर ठेकेदारी करने वाले ग्राम सांगली पारा, थाना कोंडागांव निवासी मनोज कुमार साहू पिता राधेश्याम साहू 44 वर्ष बाइक से रायपुर से काेंडागांव जा रहा था। पुरूर के पास पहुंचा था, तभी जगतरा मंदिर घूमकर वापस धमतरी जा रही कार ने सामने से उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घायलों को 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। परिजनो के आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया।


सड़क हादसे में 9 की मौत, घायलों का इलाज जारी
चुनावी सूची अपडेट का बड़ा खुलासा: 12 राज्यों में करोड़ों नाम हटे और जोड़े गए, कुल संख्या में बड़ी कमी
सृजन की विविध विधाओं की ऑनलाइन साहित्य चर्चा संपन्न
बाग जलियाँवाला “नरसंहार की चीखें आज भी सैलानियों के कानों में गूंजती है। देकर अनाम शहीदों को श्रध्दांजलि होती हमारी आँखें नम है।।” दिनाँक- 13-04-1919 स्मृति दिवस-13-04-2026


