राजधानी जयपुर से एक पुजारी ने तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग में पुजारी बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में पुजारी को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।मुरलीपूरा थाना इलाके के शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारी रहता था। पुजारी गिर्राज शर्मा का मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के सदस्य पुजारी को जबरन हटाना चाहते थे। इसी कारण आए दिन पूजारी को परेशान किया जा रहा था। उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे।सूचना पर मुरलीपूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं एसीपी प्रमोद स्वामी ने मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।