उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ने वाला है। वहीं, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आज कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, सात दिसंबर से 10 दिसंबर तक उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन फिर 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा।

मिचौंग की वजह से कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

दक्षिण आंध्र तट के टकराने के बाद मिचौंग तूफान अब कमजोर हो चुका है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान तूफान की वजह से कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज (7 दिसंबर) दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह न्यूनतम तापमान डिग्री करीब 10 सेल्सियस दर्ज की गई थी, वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कौसा रहेगा हिमाचल  का मौसम

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिनों तक रहने का अनुमान है।

मौसम मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिन तक रहने का अनुमान है।

झारखंड का बदलेगा मौसम

बात करें झारखंड की तो  मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक चक्रवात का असर 7 दिसंबर तक रहने की संभावना है। 8 दिसंबर को मौसम खुल सकता है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है।

बिहार के मौसम की बात करें तो राजधानी पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व बूंदाबांदी की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह के समय अधिसंख्य भागों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा। 48 घंटों बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं बिहार के 10 शहरों में मिचौंग तूफान का असर देखने को मिला।

दक्षिण भारत के इन इलाकों में बारिश की आशंका

बात करें दक्षिण भारत की तो पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, मराठवाड़ा में भी बारिश की आशंका है।