पानीपत के समालखा में नहर पैरलल नहर के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में पुल बनाते समय मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, छह हो हल्की चोट लगी हैं। दोनों यूपी के बदायू और बरेली के रहने वाले थे। दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पैरलल नहर पर चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट चल रहा है। जिले के आखिरी छोर पर स्थित ढिंडार गांव के पास नहर पुल के निर्माण को लेकर खोदाई चल रही है। ठेकेदार की देखरेख में हादसा शुक्रवार देर शाम को जेसीबी के साथ मिट्टी खोदाई का काम चल रहा था। मशीन के साथ आठ मजदूर भी काम कर रहे थे।इसी समय मिट्टी का तोंदा गिर गया। जिसके नीचे करीब आठ मजदूर दब गए। ठेकेदार और अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला। इनको जीटी रोड सिवाह गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अमित (24) बदायू यूपी और देवेश (18) बरेली को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।