पंजाब : फिरोजपुर के तलवंडी एरिया में गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गुरप्यार सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।  पुलिस फायरिंग में गैंगस्टर गुरप्यार सिंह घायल हो गया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की दोनों टांगों पर गोलियां लगी हैं। उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि गुरप्यार सिंह किसी बड़ी वारदात के लिए रेकी कर रहा है। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे घेर लिया। इस पर गुरप्यार सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरप्यार जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।