नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में के लोगों  को पिछले कुछ दिनों से दिन में ठंड से राहत मिली है। दिन में धूप होने की वजह से गलन नहीं हो रही है। दिन में गर्मी का भी अहसास हो रहा है।दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है। हालांकि सुबह-शाम और रात की ठंडक अभी बरकरार रहेगी।मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। सोमवार को सुबह घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 से 17 फरवरी तक घना कोहरा सुबह और रात में पड़ेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 15 फरवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 15 और 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 रहने की संभावना है। अगर बात करें अगले पांच दिनों की तो अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।