नई दिल्ली : पुलिस पुलिस ने रविवार को बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि इस साल दिल्ली पुलिस ने अपना 76वां स्थापना दिवस पूरा किया। हर साल हम समुदाय से जुड़ने के लिए दिल्ली पुलिस सप्ताह मनाते हैं। दिल्ली पुलिस के लिए महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक राजधानी शहर हैं, इसलिए हमने इस बाइक रैली का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि आज बाइक रैली युवतियों को पुलिस से जोड़ने के लिए थी। लगभग 100 लोगों ने भाग लिया है और हमें उम्मीद है कि गिनती बढ़ेगी। हमारी कोशिश है कि पुलिस को आम लोगों से जोड़ा जाए और वर्दी के डर को दूर किया जाए।