कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया
पटना । कांग्रेस पार्टी ने बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है। इस समिति में कुल 39 नेताओं को जगह दी गई है, जिसमें कुछ प्रमुख नाम हैं: शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, संजीव प्रसाद टोनी, राजेश कुमार राम, जितेंद्र गुप्ता शकील-उज-जमान अंसारी के नाम शामिल है।
बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिस्ट साझा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे सब मिलकर बिहार में पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को मजबूत करने वाले है।


एमपीएल ऑक्शन: 244 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, आशुतोष चमके
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
शबरीमाला विवाद पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल


