नदी में गिरी बस, 40 से ज्यादा घायल
सिरोही । राजस्थान के सिरोही जिले में एक निजी बस नदी में गिर गई। ये बस आबूरोड से अंबाजी जा रही थी। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार दोपहर रीको थाना क्षेत्र में सुरपगला गांव के पास हुआ है।
इस घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड रीको थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए आबूरोड पीएमओ को सूचना दी गई। बस में सवार सभी घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल आकराभटटा, आबू रोड में इलाज के लिए भेजा गया। सीओ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि रीको थाना क्षेत्र में सुरपगला गांव में बस मोड़ते समय बस का बैलेंस बिगड़ा और बस नदी में गिर गई। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। 6 यात्रियों में से करीब 40 से 42 लोग घायल हैं जिनमें से 11 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें सिरोही रेफर किया है। बाकी लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गुजरात के यात्री करण सिंह (45) ने बताया कि हम सभी ने शुक्रवार को रामदेवरा दर्शन किये। वहां से जालौर में सुड़ा माता के दर्शन किए। सुबह 11 बजे वहां से निकले थे। करीब चार घंटे तक सही से सफर चला। अचानक जोर से झटका लगा और बस सीधे नदी में गिर गई। वहां आस पास के लोगों ने हमें बस से निकाला। मेरे साथ आए कुछ लोग तो बहुत ज्यादा ही घायल हो गए हैं।


टीएमसी को लेकर नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- पार्टी ने सारी हदें पार की
प्रेमी की गिरफ्तारी से टूटी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़कर की रिहाई की मांग
कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
नए मुख्यमंत्री की खोज के बीच दो बयानों से सियासी तापमान बढ़ा
CRPF में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों पर उठे सवाल


