जोधपुर | गृह मंत्री अमित शाह की जोधपुर में भव्य स्वागत करने की तैयारी है।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली शाह के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचेगी।वहीं रास्ते में अमित शाह पर पुष्प वर्षा की जाएगी।मारवाड़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अमित शाह शनिवार को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन और कायलाना स्थित लेक व्यू रिसोर्ट में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।निश्चित रूप से गृहमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इससे वर्ष 2023 के चुनाव यज्ञ का आगाज होगा। राजस्थान की जनता एक नया इतिहास साल 2023 के चुनाव में रचेगी। मोदीजी के चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और कामयाब होंगे।