नालंदा में एक 8 साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की। इतना पीटा की उसका पूरा चेहरा सूज गया। मारपीट के बाद उसने बच्ची के पेट में चाकू मार दिया। और उसे मरा समझकर वहां से भाग गया। लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को सारी बातें बताई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला बिंद थाना इलाके के एक गांव का है। बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की रात बच्ची घर के पास सोई हुई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। वो उसे मक्के के खेत मे ले गया। और उसके साथ रेप किया। उसकी पिटाई की और चाकू मार दिया। उसे लगा कि वह मर गई है उसके बाद उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया। मासूम को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।