विश्व हिन्दी अधिष्ठान की काव्य गोष्ठी संम्पन्न
         
रायगढ़।
  मीनकेतन प्रधान पूर्व प्राध्यापक हिन्दी किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ एवं संस्थापक विश्व हिन्दी अधिष्ठान के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की काव्य -गोष्ठी का ऑफलाइन-ऑनलाइन आयोजन कवियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से सम्पन्न हुई। संस्थापक मीनकेतन प्रधान ने आरंभ में अधिष्ठान के उद्देश्यों एवं कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला । न्यासी डॉ. श्रीमती विद्या प्रधान ने आरंभ में सभी आमंत्रित कवियों का स्वागत वक्तव्य एवं कवियों का परिचय दिया।डॉ.ज्ञानेश्वरी सिंह के तकनीकी एवं अकादमिक संयोजन में राष्ट्रीय स्तर की इस काव्य गोष्ठी में सर्वप्रथम आंध्रप्रदेश से आये वरिष्ठ साहित्यकार लिंगम चिरंजीव राव को अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर पंकज रथ शर्मा ने सम्मान किया।

काव्य गोष्ठी में सम्मिलित कवि लिंगम चिरंजीव राव(आंध्रप्रदेश),पंकज रथ शर्मा,श्रीमती आशा मेहर किरण,सोनल मावतवाल श्रीवास ,श्रीमती डॉ. सुधा देवांगन सुचि,श्रीमती स्वाति पंड्‌या (उदयपुर राजस्थान ), अरविंद सोनी सार्थक (मालवा, म०प्र०),श्रीमती रश्मि वर्मा ,
डॉ . ज्ञानेश्वरी सिंह (महाराष्ट्र)ने ऑफलाइन-ऑनलाइन काव्य पाठ किया ।जिसमें सामाजिक -आर्थिक विषमताओं से लेकर नारी सशक्तिकरण,पर्यावरण तथा अन्य समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं प्रेरक कविताओं का पाठ किया गया । काव्य गोष्ठी के पूर्व काव्य वाटिका रायगढ़ की ओर से मीनकेतन प्रधान तथा लिंगम चिरंजीव राव का सम्मान काव्य वाटिका की संस्थापक डॉ.आशा मेहर किरण ,डॉ.सुधा देवांगन सुचि  , संस्थापक सदस्य मनोज श्रीवास्तव  डॉ.अरविंद सोनी सार्थक,स्वाति पंड्या,मनोज श्रीवास्तव,श्रीमती रश्मि वर्मा ने शाल -श्रीफल और गमले में हरित पौधा भेंट कर किया ।इस अवसर पर अधिष्ठान के सदस्य पंकज रथ शर्मा, सोनल मावतवाल श्रीवास की विशेष उपस्थिति रही ।