प्राचार्य डॉ. सिस्टर षैजी ने बताया कि सेंट जोसेफ महिला कॉलेज में  बुधवर दोपहर १२ बाजे को विश्व हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी आचार्य एस. वी एस.एस नारायणराजू मुख्य अतिथि थे। कॉलेज की हिंदी आचार्या डॉ. पीके जयलक्ष्मी ने स्वागत भाषण में कहा कि बड़ी संख्या में उनकी छात्राएँ  हिंदी में काफ़ी रुचि रखते हैं और वे हिंदी में निबंध, कविताएं और कहानियां लिखती हैं। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में हिन्दी को विश्वव्यापी भाषा बनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि 2006 से पूरे विश्व में 10 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है, न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हिन्दी सबसे सरल भाषा है। इसे सहज एवं मैत्रीपूर्ण भाषा कहा जाता है। उसके बाद, प्रतिभा 17वें संस्करण का अनावरण मुख्य अतिथि और प्राचार्या डॉ. सिस्टर षैजी द्वारा किया गया।

तदनंतर आचार्य नारायण राजू ने पिछले सप्ताह से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं - निबंध, कविता, कहानी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्त्राओ ने हिंदी भाषा की विशिष्टता पर नाटक प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदी भाषा की विशिष्टता को लेकर नाटक, शायरी और देशभक्ति गीतों से विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजन किया गया। सृष्टि क्लब की सदस्या अनुसुआ कार्यक्रम की व्याख्याता रहीं। हिन्दी अध्यापिका डॉ. एस. दीप्ति ने  धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ द्वितीय भाषा विभाग के शिक्षकों ने भी भाग लिया|
साभार. डॉ. पी के जयालक्ष्मी
प्रेषक...लिंगम चिरंजीव राव