ब्रांडेड का लेबल लगाकर बेच रहा था नकली गार्मेंटस
भोपाल। मंगलवारा पुलिस ने कपड़े की दुकान पर रेड मारते हुए नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचे जा रहे लाखो रुपये कीमत के नकली लोवर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार ने शिकायत करते हुए बताया की वह भगत अंडर आर्मर कंपनी के फील्ड ऑफिसर हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि अल्पना पेट्रोल पंप के पास स्थित प्राची गारमेंटस नामक गारमेंटस शॉप पर उनकी कंपनी का स्टीकर-लोगो लगे नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम उन्हें लेकर प्राची गारमेंटर शॉप पर पहुंची। जॉच के दौरान पुलिस को दुकान में रखी तीन बोरियों में अंडर आर्मर कंपनी के स्टीकर लगे लोवर मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के दुकान संचालक प्रभात कुमार जैन के खिलाफ कापी राइट का मामला दर्ज किया है।


विजयन ने कांग्रेस और BJP दोनों को घेरा
आर्थिक संकट पर पुराने ट्वीट के जरिए उठाया राजनीतिक मुद्दा
BJP की नीतियों पर उठाए सवाल, जनता को किया जागरूक
आयोजकों पर जुर्माना लगाने की तैयारी, कानूनी कार्रवाई की संभावना
सोम डिस्टिलरीज केस टला, 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर सुनवाई


