भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। शर्मा 24 से 30 मई तक झारखंड में जनसभा के साथ ही संगठन की जमावट, बूथ मैनेजमेंट पर फोकस करेंगे। विष्णुदत्त शर्मा को झारखंड की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र ओर उसके आसपास के जिलों में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है।

बता दें कि यह क्षेत्र शिबू सोरेन के प्रभाव का क्षेत्र माना जाता है। यहां पर शर्मा कमान संभालेंगे। झारखंड का देवघर, दुमका, गोड्डा में शर्मा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभाएं करने के साथ ही बूथ मैनेजमेंट भी जमाएंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की जामवट में माहिर माना जाता है। उनकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है। विष्णु दत्त शर्मा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में जमीन स्तर पर संगठन की जमावट, बूथ मैनेजमेंट, पोलिंग एजेंट समेत जमीनी मुद्दों पर फोकस करेंगे।