फिरोजाबाद, सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा  वानिकी नव वर्ष  01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 के शुभारम्भ के उपलक्ष्य में 01 अक्टूबर को समय 12ः00 बजे से फिरोजाबाद रेंज की सिविल लाइन पौधशाला, सिविल लाइन, दबरई पर वानिकी नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न वानिकी कार्यों जैसे अग्रिम मृदा कार्य, पौध उगाने हेतु किये जाने वाले कार्य (जैसे- बीजबुवान द्वारा, ग्राफ्टिंग द्वारा एवं कटिंग लगाकर,) तथा पौध उगाने की सही तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान करने एवं कम भूमि में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु मियांवाकी पद्धति द्वारा रोपण, तथा पौधों के रख-रखाव एवं सुरक्षा आदि के बारे में अवगत कराया जायेगा साथ ही गोष्ठी के दौरान मानव- वन्यजीव संघर्ष से बचाव हेतु सावधानियां एवं सतर्कता, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, अन्य विभागों द्वारा किये जाने वाले वृक्षारोपण के माइक्रोप्लान, वन अपराध जैसे अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध ढुलान एवं वन्य जीवों की तस्करी जैसे विषयों पर एवं कृषि वानिकी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अभिलेखीय गैलरी, फलदार , शोभाकार , इमारती एवं औषधि प्रजाति के पौधों की प्रदर्शनी रहेगी। स्कूली बच्चों को पेड़ पौधों एवं वनों के महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ  विभिन्न वानिकी कार्यों को करके भी दिखाया जायेगा। वानिकी नव वर्ष के शुभ अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग निदेशक विकास नायक ने  जन सामान्य से अपील की है कि यदि आपको निजी वृक्ष पातन हेतु पातन अनुज्ञा (जो आॅन लाइन जारी की जाती है) के सम्बन्ध में जानकारी से लेकर वन विभाग से सम्बन्धित अन्य विषयों के सम्बन्ध में भी किसी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता है तो आप उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपने प्रश्न से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।