हर महिला की जिंदगी में मेकअप का काफी अहम रोल होता है। अगर सबसे जरूरी मेकअप की बात करें तो लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल हर उम्र की महिला करती है। चाहे वह टीनएजर हो या फिर बढ़ती उम्र की महिला, लिपस्टिक का इस्तेमाल हर कोई करता है। जिस तरह से गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए हम अलग तरीके की लिपस्टिक का चयन करते हैं, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में भी लिपस्टिक के शेड का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।दरअसल, बारिश के मौसम में उमस काफी ज्यादा हो जाती है, जिस वजह से चेहरे पर पसीना आता रहता है। ऐसे में अगर आप गलत रंग की लिपस्टिक लगाएंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकती है।

रोज पिंक

रोज पिंक रंग हर महिला का सबसे पसंदीदा रंग होता है। इस रंग को लगाने से आपकी उम्र भी कम लगेगी। बारिश के मौसम में ये रंग आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा।

बेरी टोन

बारिश के मौसम में बेरी टोन रंग की लिपस्टिक बेहद प्यारी लगती है। ये हर तरह की स्किन टोन पर जचती है।

मोव शेड

अगर आपको गुलाबी और पर्पल रंग की लिपस्टिक काफी पसंद है तो आप मोव शेड ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा प्यारा लगता है। बारिश में ये आपको खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।

न्यूड

अगर आपको डार्क रंग के शेड नहीं पसंद हैं तो न्यूड शेड आपके लिए सबसे परफेक्ट हैं। बारिश में ये और ज्यादा परफेक्ट लगते हैं।

कोरल शेड

अगर बारिश के मौसम में आप चाहती हैं कि आपकी उम्र कम दिखे तो कोरल शेड को ट्राई कीजिए। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं।

शीर लिप टिंट्स

बरसात के मौसम में लिप टिंट्स काफी सही रहते हैं। लिप्स टिंट्स हल्के और हाइड्रेटिंग होते हैं।