पीबीएम अस्पताल के वार्ड में शौचालय की पट्टियां गिरीं
संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सी वार्ड के सामने बने शौचालय की पटिट्टयां अचानक से भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी मौके पर पहुंचे।
पट्टियां गिरने से हुए जोरदार धमाके से एकबारगी पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर मरीजों के परिजन व स्टाफ दौड़कर अस्पताल से बाहर निकल गए। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार इस शौचालय को बार-बार मरम्मत कराकर काम लिया जा रहा है। हालांकि गनीमत रही कि अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को समय रहते बंद कर दिया नहीं तो कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।


UPSC 2025 में 301वीं रैंक पर दो नाम, आकांक्षा सिंह को लेकर मचा कन्फ्यूजन
पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर प्रभाव, रिपोर्ट में महंगाई और तेल कीमतों का जिक्र
टी20 विश्वकप फाइनल: प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, कुलदीप की दावेदारी मजबूत
रिश्वतखोरी में फंसे GST अधिकारी, 20 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल


