चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धनबाद।कालूबथान पुलिस ने एक टीम गठित कर निरसा कांटा निवासी पवन कुमार यादव उर्फ भोदा (24) शिव शंकर यादव उर्फ शिवम (23), चारघरा निवासी अंकित कुमार साव (25) को बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में को जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी नीतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत गौतम ने बाइक चोरी की शिकायत किया था।मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से जांच पड़ताल किया गया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को निरसा कांटा से पवन कुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर शिव शंकर यादव, अंकित कुमार साव को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अंकित कुमार साव ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले एक ग्लेमर मोटरसाइकिल चोरी कर अंकित के घर पहुंचा दिया था। इसके बाद फ़ोन पे पर उन्हें 15 हजार रुपए दिया गया।मोटरसाइकिल अंकित के घर से बरामद किया गया। साथ ही एक चोरी का दुसरा मोटरसाइकिल शिव शंकर यादव के घर से बरामद किया गया।छापेमारी दल में ओपी प्रभारी नीतेश कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर रंजित कुमार, एएसआई प्रमोद कुमार यादव शामिल थे।


राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह


