खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ती है ये बंगाली बाला...
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में हमेशा से बंगाली एक्ट्रेसेज का बोलबाला काफी रहा। मौसमी चटर्जी जैसी अदाकाराएं एक्टिंग के मामले में भी बॉलीवुड में काफी चर्चित रही हैं। लेकिन नुसरत जहां वो बंगाली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बेशक इंडस्ट्री में काम नहीं किया है, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी होते हैं।
अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं नुसरत की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह अपने किलर लुक्स से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।
नुसरत जहां की ये तस्वीरें हैं कमाल
अपने गॉर्जियस लुक के लिए मशहूर नुसरत जहां ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें वह जिम आउटफीट में दिखाई दे रही हैं। असल जिंदगी में वह कितनी ज्यादा हॉट हैं, उसका अनुमान आप इस तस्वीर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
इसके अलावा अन्य फोटो में भी नुसरत अपने कातिलाना हुस्न से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम करती दिख रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब अपनी हॉटनेस से नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर आग लगाई है, इससे पहले भी अपने हॉट लुक्स से महफिल लूट चुकी हैं।
32 साल की नुसरत जहां का कर्वी फिगर कितना खूबसूरत है, उसका अनुमान भी इन फोटो को देख मालूम पड़ जाएगा। आलम ये है कि इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं नुसरत
साल 2019 में नुसरत जहां ने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन के साथ शादी रचाई थी। लेकिन सालभर के अंदर उनकी ये शादी टूट गई।
लेकिन रिपोर्टस की मानें तो उन्होंने अपने से 6 साल बड़े बंगाली फिल्म एक्टर यश दासगुप्ता के साथ शादी रचा ली है और उनके साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। बता दें कि नुसरत और यश का एक बेटा भी है।


प्रतिनियुक्ति नीति में बदलाव: एडीजी के 33 पद स्वीकृत, ऊंचे पदों में कटौती
एंटी-नक्सल अभियान का असर: ओडिशा में 10 नक्सलियों ने डाले हथियार
राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का वार, कहा– ‘प्रोपेगेंडा फैलाने में आगे’
प्रेमी की बेवफाई से टूटी मेडिकल छात्रा, मौत से पहले लिखा दर्दभरा खत


