अमीर बनने बनाई चोर गैंग, 4 गिरफ्तार
बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने 4 ऐसे चोर युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने जल्दी अमीर बनने की चाहत में एक गैंग बना कर चोरी करना शुरू कर दिया था। इन चारों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस गैंग का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस चोरों से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक बाड़मेर और आसपास के इलाकों में लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही थीं। इसको लेकर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बाड़मेर कोतवाल लेखराज सियाग, धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम और डीएसटी टीम का गठन कर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 बाइक बरामद की हैं।


कोर्ट के फैसले से सौरभ शर्मा और साथियों को राहत, जमानत का रास्ता खुला
कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल संवाद की मांग की।
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।
बागेश्वर धाम में हुई खास मुलाकात, बृजेश पाठक बोले- यूपी में जल्द होगी कथा
बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई


