नियमों को ताक पर रखकर हुई वसीयत पंजीकरण की प्रक्रिया
मरणोपरांत वसीयतों के पंजीकरण में हुए खेल पर प्रशासन की जांच ने मुहर लगा दी है। उप निबंधक तृतीय (सब रजिस्ट्रार) राकेश यादव संयुक्त समिति की जांच में दोषी पाए गए हैं। जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन को पत्र लिखकर उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति की जाएगी। संज्ञान लेकर डीएम ने पहले सहायक महानिरीक्षक योगेश कुमार और फिर एडीएम (वित्त) शुभांगी शुक्ला और एसडीएम सदर सचिन राजपूत की संयुक्त टीम से मामले की गहराई से जांच कराई। जांच में सामने आया कि राकेश यादव ने रजिस्ट्रेशन एक्ट और स्पष्ट शासनादेशों को ताक पर रखकर मरणोपरांत वसीयतों का पंजीकरण किया। सहायक महानिरीक्षक योगेश कुमार की जांच में उप निबंधक के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई। डीएम को भेजी गई संयुक्त समिति की जांच रिपोर्ट में सख्त कार्रवाई की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि उप निबंधक ने शासनादेश का उल्लंघन कर पद का दुरुपयोग किया है। न्यायिक विवादों को जन्म दिया है। उप निबंधक के विरुद्ध विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच में चार वसीयतों के पंजीकरण में शासनादेश उल्लंघन के आरोप साबित हुए हैं।
बाबू से अफसर बने, शिकायतों का लगा अंबार
राकेश यादव मूल रूप से लिपिक संवर्ग से पदोन्नत होकर तीन साल पहले उप निबंधक बने थे। उनका तीन वर्षों का कार्यकाल विवादों और शिकायतों से भरा रहा है। उनके खिलाफ 10 से अधिक शिकायतें डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचीं। भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग तक के आरोप लगे। कई बार शिकायत सही पाए जाने के बावजूद वे रसूख के कारण कार्रवाई से बचते रहे। आरोप हैं कि उन्होंने जानबूझकर संवेदनशील मामलों में नियमों की अनदेखी की और भूमि हस्तांतरण में जटिलताएं पैदा कीं।
इन वसीयतों में मिला उल्लंघन
विलेख संख्या पंजीकरण तिथि विवरण
117/2025 27/02/2025 सत्यनारायण शर्मा व भरत लाल शर्मा (नरहौली, बाह) की मरणोपरांत वसीयत।
148/2024 21/03/2024 सुनील शर्मा (लाजपत कुंज, आगरा) की मरणोपरांत वसीयत।
326/2024 15/06/2024 दिनेश कुमार (लकावली, आगरा) की मरणोपरांत वसीयत।
327/2024 15/06/2024 दिनेश कुमार (लकावली, आगरा) की एक अन्य वसीयत का पंजीकरण।


Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी


