झारखंड में 27 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज रांची में हल्की बारिश की आशंका जताई है। वहीं, जमशेदपुर और डलटोलगंज में बादल छाए रहेंगे। रामगढ़ में तेज धूप निकल सकती है।

पश्चिमी सिंहभूम में बहुत कम हुई बारिश

पश्चिमी सिंहभूम में मौसम की बेरुखी बरकरार है। जून के बाद जुलाई माह में भी काफी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में सुखाड़ की स्थिति बन रही है। जिले में जुलाई माह में औसतन 271 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस बार 21 जुलाई तक मात्र 104.2 मिलीमीटर ही वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जून के अंतिम सप्ताह से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाता है। वहीं, अब जुलाई का अंतिम सप्ताह बीतने को है, लेकिन जिले में औसत से 38 प्रतिशत ही वर्षा हुई है। ऐसे में, किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान खेतों में छींटा और बिचड़ा दोनों डाल चुके हैं। हल्का धान भी निकल आया है। इस वक्त खेतों को पानी की सख्त जरुरत है।

पूरे राज्य में कम हुई बारिश

पश्चिमी सिंहभूम जिले की ही नहीं पूरे राज्य की यही स्थिति है। औसत से कम वर्षा होने के कारण खेतों में लगे बिछड़ा और छींटा दोंनो खराब होने शुरु हो गये हैं। राज्य सरकार कृषि विभाग ने भी जिला से रिपॉर्ट मांगी है। भारतीय मौसम विभाग ने 15 जुलाई के बाद वर्षा का अनुमान लगाया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ।

पलामू में आज का मौसम

गढ़वा व लातेहार में उमस की गर्मी कायम है। इससे जनता परेशान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35. डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कई दिनों तक हल्की वर्षा के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

चाईबासा में आज का मौसम

जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शनिवार को दिन में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। शाम के समय तेज वर्षा की संभावना भी है।

तरा में आज का मौसम

चतरा में शनिवार को तेज वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावनाएं हैं। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

धनबाद में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान पिछले दिन की तरह रहेगा। मौसम में आर्द्रता 71 प्रतिशत के आसपास और हवा की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।