नई दिल्ली । कोतवाली क्षेत्र में हिरासत से भागे लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास पुलिस तमंचा बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नंदनगरी दिल्ली का राजू है। दो सप्ताह पहले उसने कोतवाली क्षेत्र में महिला से चेन लूट ली थी। मध्यरात्रि पुलिस राजू को असलहे की बरामदगी के लिए उसके द्वारा बताए स्थान पर ले गई थी। उसने आगे-आगे चलकर तमंचे को उठाकर भागने लगा। पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली बदमाश के दांए पैर में जा लगी। वह घायल होकर गिर गया। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।