पुराने मंदिर को लेकर तनाव, देवघर में दो समुदायों की भिड़ंत
झारखंड|झारखंड के देवघर जिले में गुरुवार को एक पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मधुपुर पुलिस थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले में उस समय हुई, जब एक युवक की कथित तौर पर दूसरे समुदाय के लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी। इसके चलते दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई और दोनों ओर से पथराव हुए, जिसमें सात लोग घायल हो गए।मधुपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस की टीमें इलाके में तैनात हैं।उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसाद ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर बुधवार रात को तनाव उत्पन्न हो गया था।इसी बीच, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि झारखंड में हिंदू अपनी जमीन पर मंदिर तक नहीं बना सकते। आज की घटना मेरे लोकसभा क्षेत्र के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लालगढ़ की है। मंत्री हाफिज अंसारी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया। यही कांग्रेस, झामुमो और राजद का असली चेहरा है।


नाबालिग अपराध केस में जिम्मेदारों पर कार्रवाई, राजनांदगांव के TI और ASI निलंबित
‘अब पति के साथ नहीं रहना चाहती’... मां से बात के कुछ देर बाद आसमा की हत्या
हैदराबाद-जबलपुर-इंदौर फ्लाइट अचानक रद्द, एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्री
KTR के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन, धक्का-मुक्की में चोटिल हुए BRS नेता; विधानसभा के बाहर बवाल


