जयपुर ।    राजस्थान में शुक्रवार को ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने यह जानकारी दी है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के मनोनीत उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मनोनीत उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को शुक्रवार को ही शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा में विधायकों के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।