इशिकावा प्रान्त में 5.9 तीव्रता का आया तेज भूकंप
जापान के इशिकावा प्रान्त में में सोमवार तड़के 5.9 तीव्रता के भूकंप आया। भूकंप आने से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह 6:31 बजे आया। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।इसके साथ ही नोटो शहर में भी रिक्टर पैमाने पर पांच से कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। वहीं, नानाओ और अनामिजू शहर के साथ-साथ निगाटा प्रान्त के कुछ हिस्सों में 4 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।हालांकि अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है।


पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
गैस संकट उज्जैन में गहरा, ईरान-इजराइल युद्ध से 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी
निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट


