बारिश के मौसम में स्किन प्रॉब्लम से लेकर बाल झड़ने की समस्याएं तक सामने आने लगती हैं। अगर इनका ध्यान शुरुआत में नहीं रखा जाए तो यह परेशानियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं।बाल झड़ने के साथ-साथ कई लोगों को आइब्रो के बाल झड़ने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। आइब्रो के बाल झड़ने से लोग काफी टेंशन में आ जाते हैं।आज हम आपको आइब्रो के बाल झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं ताकि आप भी इस परेशानी से घर बैठे छुटकारा पा सकें।

नारियल तेल

गर्म नारियल तेल को लगाने से आईब्रो के बाल मजबूत होते हैं और टूटने से बचते हैं। रात में सोने से पहले नारियल तेल से धीरे-धीरे आईब्रो पर मसाज करें और इसे पूरी रात छोड़ दें। सुबह चेहरा धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आईब्रो के बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए जेल को आईब्रो के बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें।

जैतून का तेल

जैतून का तेल आईब्रो को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसे गर्म करके और फिर आईब्रो पर लगाएं। धीरे-धीरे मसाज करें ताकि तेल अच्छी तरह से बालों में संचरित हो सके।

प्याज का रस

प्याज का रस आईब्रो के लिए उपयोगी होता है, क्योंकि इसमें सल्फर होता है। प्याज के रस में मौजूद सल्फर आईब्रो के लिए बहुत लाभकारी होता है। आप प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और इसे आईब्रो पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रखें और फिर धो लें।