दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने 100 से अधिक छात्रों को किया निलंबित
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने फर्स्ट ईयर के छात्रों को पर कड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज ने 100 से अधिक छात्रों को निलंबित कर दिया है। प्रोफेसर ने दावा किया है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने कथित तौर पर सुबह की सभा में शामिल नहीं होने पर लगभग 100 से ज्यादा छात्रों पर कार्रवाई की गई है।
सेंट स्टीफंस कॉलेज ने छात्रों को अपने माता-पिता को नहीं बुलाने पर कॉलेज से बाहर करने की भी धमकी दी है। छात्रों और शिक्षकों ने प्रिंसिपल जॉन वर्गीस को पत्र लिखा है। छात्रों ने मांग कि है कि कॉलेज से निलंबित करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें परीक्षाओं में बैठने से रोकने की धमकी दी जा रही है। अभी तक इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


