फीस जमा न करने पर स्कूल का एक्शन, 4 छात्रों का नाम काटा
नई दिल्ली। बकाया फीस का भुगतान नहीं करने पर मयूर विहार फेज-तीन स्थित एक नामी निजी स्कूल ने छात्रों का नाम काटना शुरू कर दिया है। अभिभावकों का कहना है कि गैर-मंजूर फीस का बकाया नहीं देने पर स्कूल ने यह कार्रवाई की है, जिसका वे विरोध वे करते हैं। स्कूल ने अभिभावकों को बता दिया है कि बकाया शुल्क का भुगतान नहीं करने पर सोमवार से छात्रों का नाम काटा जा रहा है। इस मामले में स्कूल ने अभिभावकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था।
फीस का मामला कोर्ट में लंबित
अभिभावक मोहित अरोड़ा ने बताया कि बकाया फीस संबंधी मामला अभी कोर्ट में लंबित है। स्कूल गैर-मंजूर फीस मांग रहा है। फीस न देने पर 32 छात्रों में से चार के नाम स्कूल ने काट दिए हैं। सभी 11वीं के हैं। शिक्षा निदेशालय की ऑडिट में स्पष्ट हो चुका है कि स्कूल के पास पर्याप्त धन है। इसके बावजूद बढ़ी फीस की मांग जारी है। उन्होंने बताया कि स्कूल की इस कार्रवाई के खिलाफ शिक्षा निदेशालय जाएंगे।
नए सत्र में नहीं बढ़ा सकते स्कूल फीस
फोरम फॉर इंडियन पैरेंट्स की निदेशक और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता शिखा बग्गा ने कहा कि स्कूल के बुनियादी ढांचे और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं के हिसाब से शिक्षा निदेशालय को फीस तय करनी चाहिए। नए फीस कानून की सुनवाई पूरी नहीं होने तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूलों को फीस न बढ़ाने के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद


