जयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए इधर उधर की बातें कर रहें है और केन्द्र सरकार पर अर्नगल और तथ्यहीन आरोप लगा रहें है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारत में पहले भी कई प्रधानमंत्री आए लेकिन मोदी जी ने वैज्ञानिकों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई, उनको गले लगाकर हौसला बढ़ाया जिसके परिणाम स्वरूप देश ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सफल लैंडिंग करवाकर एक इतिहास रचा दिया।   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा प्रदेश में महंगाई, अपराध, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की कमियां स्वीकार करने की अपेक्षा दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकतंत्र और सुशासन पर बात करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुके हैं। देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली देने वाले मुख्यमंत्री को महंगाई पर बात करने का नैतिक हक नहीं है। महंगाई को कम करने के लिए केंद्र और अन्य राज्यों की सरकार ने पेट्रोल पर वेट और टैक्स घटाया, परंतु प्रदेश सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं की। आखिर क्या कारण है कि आप साढे चार साला से प्रदेश की जनता की जेब काट रहें हो। अपराध में प्रदेश की स्थिति बदतर है। दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है। एनसीआरबी के आकड़े स्पष्ट रूप से यह बात कह रहे हैं। आप बातों को घुमा फिरा कर कहते है और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास बार-बार करते हैं। अब आपका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।