राजस्थान के वन मंत्री ने सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क देखा
उदयपुर । राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क देखा। उन्होंने बरगद का पौधा भी लगाया और बायोलोजिकल पार्क में स्थित एनक्लोजर एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। वन मंत्री संजय शर्मा टाईगर, स्लोथ-बीयर, लॉयन को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने निर्माणाधीन रेप्टाइल सेक्शन कार्य का भी अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को बायो पार्क की व्यवस्था के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक एसआरवी मूर्थी व वन संरक्षक सुनील कुमार उपस्थित रहे। वन मंत्री ने लव कुश वाटिका माछला मगरा का भी निरीक्षण किया जहां कचनार एवं जामुन का पौधा रोपण कर विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।


मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
‘अब फिल्मों में होती अधिक इंटिमेसी’, भाग्यश्री ने सिनेमा में बदलाव पर की बात; शादी के बाद नहीं मिलता था काम
जब देश ढूंढ रहा था हीरो, तब उभरे ब्रायन बेनेट: क्या किसान का बेटा बदलेगा जिम्बाब्वे की तकदीर? IPL खेलना सपना


