पंजाब : पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। शुक्रवार रात बठिंडा का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के वक्त कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। पटियाला और बठिंडा में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। पंजाब के कुछ शहरों में तापमान शून्य के नीचे जा सकते हैं। इससे गलन बढ़ेगी। 15 से 18 जनवरी के बीच घना कोहरा और शीत लहर अपने उच्चतम स्तर पर रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद अब बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इससे दिन साफ रहेंगे, लेकिन रात के वक्त तापमान काफी नीचे चले जाएंगे।