अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण कार्य ग‎ति पर है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा दो दिन पहले राम मंदिर निर्माण की बाहरी हिस्से की तस्वीर जारी की।   जारी तस्वीरों में मंदिर के अंदरूनी हिस्सों में रंग मंडप और परिक्रमा पथ की तस्वीरें शामिल हैं। वहीं, दो तस्वीरें बाहरी हिस्से की हैं। इसमें प्रथम तल के निर्माण कार्य की प्रगति को दर्शाया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह धन दिल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में न्यास के बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है। गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक अंशदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया है।