सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10 दिन में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। एक्टर वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा से लेकर हेमा मालिनी ने भी ये फिल्म देखी और इसकी खूब तारीफ की। वहीं अब प्रियंका ने भी फिल्म की तारीफ की है।

प्रियंका और निक ने अनिल शर्मा को दी बधाई

प्रेम चोपड़ा के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी पति निक जोनस ने भी डायरेक्टर अनिल शर्मा को बधाई दी है। इसका खुलासा खुद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर किया है।

अनिल ने दो तस्वीरे शेयर की पहली फोटो में कई खूबसूरत फूल नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक नोट नजर आ रहा है, जिसमें प्रियंका और उनके पति निक ने गदर 2 की अपार सफलता के लिए डायरेक्टर को शुभकामनाएं दी है।

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म 'गदर 2' ने अपनी परफॉर्मेंस के चलते हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा है। इस मूवी ने टोटल कलेक्शन 375 करोड़ के पास पहुंच गया है।

बता दें, प्रियंका ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही थी। इससे पहले वह स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'लव अगेन' भी रिलीज हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। आखिरी बार वह 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई।