नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलीलाओं की गतिविधियां शुरू हो गई है। लालकिला परिसर में मंचित होने वाली रामलीला के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले गगन मालिक इस बार भी इस रामलीला में राम की भूमिका निभाएंगे। इसी तरह मिर्जापुर सीरीज की अभिनेत्री स्वीटी गुप्ता सीता की भूमिका में होंगी।

यह रामलीला दिल्ली के साथ ही विश्व के लोगों में लोकप्रिय है। कुछ अन्य कलाकारों को लेकर आज घोषणा होगी।